भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने भारतीय लोगों को ईरान घूमने के लिए निमंत्रण दिया है और आश्वस्त किया है कि ईरान यात्रा हर भारतीय के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
मध्य पूर्व में जारी हिंसा और इस्राईल से संबंधों पर उन्होंने कहा कि उसके साथ तनाव कोई नहीं बात नहीं है। भारत के साथ ईरान के संबंधों को शानदार बताते हुए ईरानी राजदूत ने कहा कि उन्हें यहां सम्मान महसूस होता है।
इलाही ने भारतीय नागरिकों से ईरान घूमने का आग्रह करते हुए भारतीयों और अन्य पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि ईरान यात्रा करने और घूमने के लिए काफी सुरक्षित जगह है।